​ऊप्स: ​20 जवानों की मौत पर ऋतिक ने किया विवादित ट्वीट​, भड़के प्रशंसक!

Friday, June 05, 2015 21:30 IST
By Santa Banta News Network
​ऋतिक रोशन इन दिनों अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में फंस गए हैं। ऋतिक ने गुरुवार को मणिपुर में हुए आतंकवादी हमले में मरे 20 सैनिकों की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए ट्वीट किया।​ जवानों की मौत पर ऋतिक द्वारा जताए गए इस खेद में हुई चूक से उनके प्रशंसक उनसे काफी नाराज हो गए हैं।​​

​ ​दरअसल ऋतिक ने अपने ट्वीट में ​जो शब्द लिखें हैं वह इस प्रकार हैं, "मणिपुर आदिवासियों द्वारा हमले में मारे गए 20 जवानों के परिवारों के प्रति ​मैं ​हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।​"​

​ ​ ऋतिक ने ट्वीट किया-

​ ​ गौर ​​​किया जाए तो इस ट्वीट में ऋतिक ने उग्रवादियों की जगह 'आदिवासियों' शब्द का इस्तेमाल कर दिया है। जिसके बदले में उन्हें उनके प्रशंसकों की बेहद तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ गया है। हालाँकि ऋतिक को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो इसके लिए उन्होंने ​गलती को सुधारते हुए दूसरा ट्वीट किया।

​ उनके इस ट्वीट पर उन्हें कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया झेलनी पड़ रही है। इनमें से एक ट्वीट में संतोषा बिसेसर ने ट्वीट किया है, "मणिपुरी आदिवासियों द्वारा नहीं, मणिपुरी आतंकवादियों द्वारा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि लोग समझते हैं कि कलाकारों के पास सिर्फ सुन्दर चेहरा और शरीर होता है दिमाग नहीं।"

​वहीं ​तेनजिंग एल​ ने ट्वीट किया है, "ऋतिक आप कितने लापरवाह इंसान हैं। आदिवासियों और आतंकवादियों के बीच के अंतर​ करना सीखो।​

​वलहैला ​वाइकिंग​, "ऋतिक रोशन ​या तो पूरी तरह से मूर्ख है या असंवेदनशील!!! लड़के ​ये ​क्या एक गलत क़दम​ है​ .... !!​​

​ ​ऋतिक ने यह ट्वीट गुरुवार को आई उस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए किया था जिसमें बताया गया कि मणिपुरी आतंकवादियों द्वारा किये गए हमले में 20​ सैनिकों की मौत हो गई और 11​ घायल हो गए।
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फ़तेह की कहानी अब जियो हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार!

बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के बाद, सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फ़िल्म फ़तेह अब सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर

Saturday, March 08, 2025
अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से

Saturday, March 08, 2025
जान्हवी कपूर को रोहित सराफ से मिला जन्मदिन का खास तोहफा - एक अनौखा सरप्राइज!

बॉलीवुड की सनसनी जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, और उनके सह-कलाकार रोहित सराफ ने सुनिश्चित

Friday, March 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT