​​आईफा में ​बॉलीवुड​ सितारों के ​फैशन ​का जबरजस्त जलवा

Monday, June 08, 2015 21:30 IST
By Santa Banta News Network
​मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म एकेडमी (आईफा) अवार्ड समारोह में एक तरफ जहां फैशन डिजाइनर गौरांग शाह ने पारंपरिक भारतीय परिधानों का प्रदर्शन किया, वहीं डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अपने परिधानों में अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।​

​​ ​ आईफा में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय और अभिनेत्री नेहा धूपिया की मेजबानी में आयोजित फैशन शो में शनिवार को संगीत, फैशन और फिल्मी हस्तियों का मिश्रित जलवा दिखा।​

​​ ​ फैशन शो की शुरुआत सुरमय संगीत से हुई, जहां गायक नाकाश अजीज ने 'धतिंग नाच', 'प्यार की पुंगी बजा कर' और 'गंदी बात' जैसे बॉलीवुड गाने से समां बांध दिया। नाकाश का साथ देने गायक मीका सिंह भी मंच पर आए।​

​​ ​ उधर, जैसे ही गौरांग के मॉडल रैंप पर उतरे तो मंच पर धूम धड़ाके वाला संगीत पृष्ठभूमि में बज रहे 'इन आंखों की मस्ती के' और 'चलते चलते' जैसे मधुर संगीत में बदल गया।​

​​ ​ गौरांग के परिधान संग्रह 'उमराव' के तहत कुल 26 परिधानों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें साड़ी, लहंगा, चुड़ीदार, कुर्ता जैसे डिजाइनर भारतीय पोशाक गुलाबी, पीले, सुनहरे, लाल और जामुनी रंगों में देखने को मिले।​

​​ ​ गौरांग के शो स्टॉपर के रूप में बॉलवुड अभिनेता सोनू सूद ने कुर्ता पायजामा और गले में लिपटे स्टोर के साथ रैंप पर जला बिखेरा।​ शो के बीच गायिका अदिति सिंह शर्मा ने भी दर्शकों को अपने गानों 'धूम मचा ले' और 'सूरज डूबा है यारों' पर झूमने को मजबूर कर दिया।​

​​​ इसके बाद डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने आईफा से प्रेरित अपना संग्रह पेश किया। उनके शो में आर. माधवन, कनिका कपूर और लीजा हेडन जैसे बॉलीवुड कलाकार शामिल रहे।​

​​ ​ मसाबा के संग्रह में सुनहरे और काले रंगों के मिश्रण से तैयार साड़ी, ब्लाउज, जैकेट, पैंट और शर्ट देखने को मिले। मसाबा के लिए बॉलीवुड की तीन हस्तियों ने रैंप पर वॉक किया। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने काले रंग की चुस्त गाउन में रैंप पर वॉक किया, वहीं हुमा कुरैशी ने काले, लाल और सुनहरे रंगों वाली पोशाक में बालों में गजरा लगाकर जलवा बिखेरा। मलायका अरोड़ा खान ने काले, सुनहरे रंगों वाली पोशाक में रैंप पर वॉक किया।
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फ़तेह की कहानी अब जियो हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार!

बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के बाद, सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फ़िल्म फ़तेह अब सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर

Saturday, March 08, 2025
अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से

Saturday, March 08, 2025
जान्हवी कपूर को रोहित सराफ से मिला जन्मदिन का खास तोहफा - एक अनौखा सरप्राइज!

बॉलीवुड की सनसनी जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, और उनके सह-कलाकार रोहित सराफ ने सुनिश्चित

Friday, March 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT