सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी

Friday, July 31, 2020 17:54 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने अभिनेता के बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए जाने के एक महीने से अधिक समय बाद अपनी मौत पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए खूब जुबानी तीर चलाए हैं। अंकिता ने रिपब्लिक टीवी को दिए एक इन्टरव्यू में कहा है कि सुशांत डिप्रेशन में नही थे| उनकी इस खबर के बाद एक बार फिर से अभिनेता की सुसाइड मिस्ट्री ने संदेह का मोड़ ले लिया है|

अंकिता ने आगे कहा कि सुशांत वह व्यक्ति नहीं था जो आत्महत्या कर सकता था। जब हम साथ थे तो बहुत बदतर हालात देखे हैं, वह एक खुशनुमा इन्सान था| अगर आपको याद हो अंकिता और सुशांत की मुलाकात जी टीवी के मशहूर सीरियल 'पवित्रा रिश्ता' के सेट पर हुई थी, और उसके 6 छह साल तक दोनों एक साथ रहे थे|

उन्होंने आगे कहा कि जितना मैं उसे जानती हूँ, वह एक उदास आदमी नहीं था। मैंने सुशांत जैसे व्यक्ति को नहीं देखा है, वह अपने सपने एक डायरी में लिखता था| जब उनके नाम के साथ डिप्रेशन जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है ... यह दिल को बहुत दुःख देता है| हाँ वह परेशान जरुर रहता था परन्तु इस चीज को अवसाद का नाम देना गलत है| सुशांत एक छोटे शहर से आया था और उसने खुद के दम पर सफलता प्राप्त की थी। उन्होंने मुझे अभिनय से लेकर हर छोटी-छोटी चीजों को बारीकी से सिखाया है|

हाल ही में अंकिता से बिहार पुलिस ने उनके मुंबई स्थित आवास पर अभिनेता सुसाइड केस सिलसिले में पूछताछ की थी। सुशांत का 34 साल की उम्र में 14 जून को निधन हो गया था। मुंबई पुलिस इस मामले में सभी से पूछताछ कर रही है, सुशांत के पिता केके सिंह ने इस सप्ताह की शुरुआत में उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया था।

जहां तक सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच का सवाल है, मुंबई पुलिस ने महेश भट्ट और धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता के बयान हाल ही में दर्ज किए हैं। करण जौहर को भी इस सप्ताह अपना बयान देने के लिए आना है। इन सभी से पहले बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला बंसाली और यश राज बेनर के मालिक आदित्य चोपड़ा के बयान भी कुछ समय पहले दर्ज किए गए थे|
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फ़तेह की कहानी अब जियो हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार!

बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के बाद, सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फ़िल्म फ़तेह अब सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर

Saturday, March 08, 2025
अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से

Saturday, March 08, 2025
जान्हवी कपूर को रोहित सराफ से मिला जन्मदिन का खास तोहफा - एक अनौखा सरप्राइज!

बॉलीवुड की सनसनी जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, और उनके सह-कलाकार रोहित सराफ ने सुनिश्चित

Friday, March 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT