फिल्म 'रोज़ी' में श्वेता तिवारी की बेटी पलक के मोशन पोस्टर ने बढ़ाई लोगों की उत्सुकता

Monday, September 21, 2020 12:02 IST
By Santa Banta News Network
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इस समय फिल्म में डेब्यू करने को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं| आपकी जाकारी के लिए बता दें कि काफी समय बाद उन्हें विवेक ओबेरॉय की हॉरर फिल्म 'रोजी' से ब्रेक मिला है| इस फिल्म का मोशन पोस्टर हाल ही में उन्होंने इन्स्टा पर लोगों के साथ साझा किया है| विवेक ओबेरॉय इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के साथ साथ इसमें मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| इस पोस्टर को देखकर लोगों की फिल्म के प्रति जिज्ञासा और ज्यादा बढ़ गई है|

फिल्म 'रोजी' के बारे में बात करें तो पलक इस हॉरर फिल्म में एक कॉल सेंटर एम्प्लॉय का किरदार निभा रही हैं| सूत्रों की मानें तो इसे एक असली घटना पर आधारित फिल्म बताया जा रहा है| मीडिया खबरों की मानें तो गुड़गांव का सैफ्रन कॉल सेंटर हॉन्टेड एरिया माना जाता है और फिल्म भी इसी कहानी पर आधारित है| फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2020 में शुरू की जाएगी| देखिये पोस्टर -



फिल्म 'रोजी' का निर्देशन विशाल रंजन मिश्रा ने किया है, इससे पहले वह 'होटल मिलन' और 'कॉफी विद डी' जैसी फ़िल्में भी डायरेक्ट कर चुके हैं| इसके अलावा वह विवेक के दूसरे प्रोडक्शन की फिल्म 'इति' को भी डायरेक्ट करेंगे, जिसमें सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन नज़र आने वाले हैं| फिल्म का प्रोडक्शन मंदिरा एंटरटेनमेंट और ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट, प्रेरणा वी अरोड़ा के साथ मिलकर कर रहे हैं|
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फ़तेह की कहानी अब जियो हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार!

बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के बाद, सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फ़िल्म फ़तेह अब सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर

Saturday, March 08, 2025
अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से

Saturday, March 08, 2025
जान्हवी कपूर को रोहित सराफ से मिला जन्मदिन का खास तोहफा - एक अनौखा सरप्राइज!

बॉलीवुड की सनसनी जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, और उनके सह-कलाकार रोहित सराफ ने सुनिश्चित

Friday, March 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT