सपना चौधरी ने किया फैन्स को हैरान, बनी एक बच्चे की माँ- जानिए कौन हैं उनके पति

Wednesday, October 07, 2020 13:32 IST
By Santa Banta News Network
मशहूर हरयाणवी डांसर और बिग बॉस 11 में अपना जलवा दिखाने वाली सपना चौधरी हाल ही में मां बन गई हैं| उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है, उनके पति वीर साहू ने पत्रकारों से बात करते हुए इस गुडन्यूज को लोगों के साथ शेयर की है| बता दें कि सपना चौधरी ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को अब तक छुपाए रखा था, सपना के पति वीर साहू के साथ रिलेशन में होने और शादी करने की खबरें तो थीं, लेकिन दोनों ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की थी| हाल ही में सपना चौधरी के मां बनने की खबर का खुलासा हुआ है| मां बनने के साथ ही सपना और वीर साहू की शादी के बारे में भी लोगों को पता चला था| सपना को मां बनने पर उनके फैंस बधाईयां दे रहे हैं, हिसार के रहने वाले वीर ने जनवरी में सपना से शादी की थी| वीर के परिवार में किसी की मौत होने की वजह से उनकी शादी को गुप्त रखा गया था| फिलहाल खुद सपना की फैमिली और वीर की फैमिली परिवार में नन्हे मुन्ने के आने से खुश है|

हालांकि सोशल मीडिया पर सपना के पति वीर को फैंस की नाराजगी झेलनी पड़ रही है| कुछ लोगों ने सपना और वीर को ट्रोल किया है, वीर ने फेसबुक लाइव में पिता बनने की खबर दी है, इस दौरान वे ट्रोल्स को लेकर काफी नाराज भी दिखे और उनकी जमकर क्लास लगाई| कई लोगों के उनके और सपना के पैरेंट्स पर किए गए अश्लील और भद्दे कमेंट्स को लेकर वीर ने नाराजगी जताई| वीर ने साफ कहा कि वे अपनी निजी जिंदगी में किसी का दखल नहीं चाहते|

सपना अपने स्टेज शोज और इंटरनेट के वीडियोज से देशभर में काफी लोकप्रिय हैं| तेरी आंख्या का यो काजल उनका लोकप्रिय डांस गाना है, इसके अलावा रसगुल्ला और जीरो फिगर भी उनके जाने माने गाने हैं, जिनपर डांस करके उन्होंने लोकप्रियता हासिल की है| वहीं वीर साहू हरियाणा के पॉपुलर सिंगर, राइटर और एक्टर हैं, उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है| वीर एक किसान जाट परिवार से हैं, उनका स्टाइल और स्वैग लोगों को काफी पसंद आता है|
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फ़तेह की कहानी अब जियो हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार!

बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के बाद, सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फ़िल्म फ़तेह अब सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर

Saturday, March 08, 2025
अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से

Saturday, March 08, 2025
जान्हवी कपूर को रोहित सराफ से मिला जन्मदिन का खास तोहफा - एक अनौखा सरप्राइज!

बॉलीवुड की सनसनी जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, और उनके सह-कलाकार रोहित सराफ ने सुनिश्चित

Friday, March 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT