बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लक्ष्मी' के ट्रेलर और पहले गाने ने लोगों का काफी मनोरंजन किया था| वहीं अब फिल्म का दूसरा दमदार गीत 'बम भोले' भी रिलीज़ कर दिया गया है| इस गाने ने रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है, गाने के म्यूजिक और बोल के साथ इसके वीडियो में नज़र आने वाला अक्षय कुमार का ट्रांसजेंडर अंदाज़ भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है|
इस गाने में अक्षय कुमार जमकर भगवान भोले की भक्ति में लीन झूमते दिखाई दे रहे हैं| अभिनेता का लुक वाकई काफी डरावना है, उनके लुक की बात करें तो वीडियो में अक्षय कुमार लाल साड़ी और हाथों में चूड़ियां पहने दिख रहे हैं| लेकिन उनके डांस मूव्स लुक को और शानदार बना रहे हैं| देखिये वीडियो-
अक्षय कुमार का यह गाना 'बम भोले' फैन्स को इतना पसंद आ रहा है कि महज चंद घंटों में इस गाने को 95 लाख 86 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं| इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ किआरा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगीं|
'लक्ष्मी' साउथ की सुपरहिट फिल्म 'कंचना' की हिंदी रीमेक है, जिसे साउथ के एक्टर राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया है| इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया है, यह फिल्म 9 नवम्बर को होटस्टार पर रिलीज़ की जाएगी, अक्षय के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

Wednesday, November 04, 2020 09:50 IST