फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता 2024: अवॉर्ड्स शो में उड़ाया '12TH फेल' ने गर्दा!

Monday, January 29, 2024 14:02 IST
By Santa Banta News Network
हाल ही में समाप्त हुए 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शो में इस बार कई फिल्मों का जलवा देखने को मिला| हिंदी सिनेमा के टॉप स्टार्स से भरे इस शो को आलिया भट्ट और करीना कपूर ने अपनी हॉट परफोर्मेंस से शानदार बना दिया| काफी समय से सुर्ख़ियों में चल रही रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' फिल्म भी यहाँ पर बड़ा धमाका करने में कामयाब रही| सबसे ज्यादा दबदबा इस अवॉर्ड्स शो नाईट में विक्रांत मैसी स्टारर '12वीं फेल' का रहा|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विधु विनोद चोपड़ा के निदेशन में बनी '12वीं फेल' में विक्रांत मुख्य भूमिका में नज़र आए थे| इस फिल्म ने 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शो में सबसे ज्यादा पुरस्कार प्राप्त किए हैं| गुजरात के गांधीनगर में हो रही इस रेड कार्पेट नाइट में '12वीं फेल' ने कुल चार श्रेणी के अवॉर्ड्स अपने नाम कर सारे शो में भौकाल मचा दिया|



बता दें कि '12वीं फेल' ने बेस्ट डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा, बेस्ट फिल्म, बेस्ट स्क्रीनप्ले विधु विनोद चोपड़ा और बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) विक्रांत मैसी जैसे अवॉर्ड्स अपने नाम किए| इसके अलावा आलिया भट्ट स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फ़िल्म से इस अभिनेत्री ने बेस्ट एक्ट्रेस पुरस्कार अपने नाम किया है| अगर बात करें बेस्ट एक्टर की तो 'एनिमल' मूवी से रणबीर कपूर को इस सम्मान से नवाज़ा गया है|
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फ़तेह की कहानी अब जियो हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार!

बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के बाद, सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फ़िल्म फ़तेह अब सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर

Saturday, March 08, 2025
अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से

Saturday, March 08, 2025
जान्हवी कपूर को रोहित सराफ से मिला जन्मदिन का खास तोहफा - एक अनौखा सरप्राइज!

बॉलीवुड की सनसनी जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, और उनके सह-कलाकार रोहित सराफ ने सुनिश्चित

Friday, March 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT