दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने की प्रेगनेंसी की घोषणा, सितंबर में होगी डिलीवरी!

Thursday, February 29, 2024 12:33 IST
By Santa Banta News Network
हिंदी सिनेमा से एक बहुत ही रोमांचक खबर निकल कर सामने आ रही है| हाल ही में बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने प्रेगनेंसी की घोषणा अपने फैन्स के साथ साँझा की है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका सितंबर 2024 में एक नन्हे मेहमान को इस दुनिया में लेकर आ रही हैं| जब से यह खबर सोशल मीडिया पर आई है इन दोनों के फैन्स काफी ज्यादा खुश नज़र आ रहे हैं|

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ने इस खुशखबरी को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है|



इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड जगत से भी उनको बधाई मिलनी शुरू हो गई है| "बाजीराव मस्तानी" में उनकी सह-कलाकार और "दिल धड़कने दो" और "गुंडे" में रणवीर सिंह के साथ काम कर चुकी बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दिल के इमोजी के साथ "मुबारक" लिखकर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजी हैं। "छपाक" में दीपिका के सह-कलाकार विक्रांत मैसी ने इस कपल को अपना आशीर्वाद दिया है। कृति सेनन, सोनम कपूर और वरुण धवन जैसे अन्य सितारे भी उनकी बधाई में शामिल हुए हैं|

कई वर्षों तक डेट करने के बाद 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में शादी कर ली थी| ऑन-स्क्रीन यह जोड़ी "गोलियों की रासलीला राम-लीला," "बाजीराव मस्तानी" और "पद्मावत" जैसी फिल्मों में दर्शकों को मनोरंजन कर चुकी है|
दीपिका पादुकोण ने लुई विटॉन फैशन वीक में विंटेज ग्लैमर में बिखेरा जलवा!

बॉलीवुड की सनसनी दीपिका पादुकोण ने लुई वुइटन फैशन वीक में अपने आकर्षक सफेद परिधान से फैशन प्रेमियों को मंत्रमुग्ध

Tuesday, March 11, 2025
करण जौहर ने गिप्पी ग्रेवाल की 'अकाल' फिल्म के साथ पंजाबी सिनेमा में कदम रखा!

जाने-माने बॉलीवुड निर्देशक और निर्माता करण जौहर बहुप्रतीक्षित फिल्म "अकाल" के लिए गिप्पी ग्रेवाल के साथ मिलकर पंजाबी

Tuesday, March 11, 2025
काजोल ने अपनी हॉरर फिल्म 'मां' की रिलीज डेट फैन्स के साथ शेयर की!

बॉलीवुड स्टार काजोल ने अपनी आने वाली पौराणिक हॉरर फिल्म "माँ" की रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है

Tuesday, March 11, 2025
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT