ऋतिक और शाहरुख नही बल्कि इस सुपरस्टार के नाम होने वाला है साल 2024 का हिंदी सिनेमा!

Wednesday, March 06, 2024 11:13 IST
By Santa Banta News Network
पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन अपने आने वाले प्रोज़ेक्ट 'शैतान' को लेकर काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में चल रहे हैं| हाल ही में अजय ने इस फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज़ डेट भी अपने फैन्स के साथ साँझा की थी| उस पोस्टर को देखने के बाद फैन्स की उत्सुकता फ़िल्म के प्रति सोशल मीडिया पर देखी जा सकती थी| वर्तमान समय में अजय की चर्चाओं का कारण साल 2024 में आने वाले उनके बहुप्रतीक्षित प्रोज़ेक्ट बने हुए हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल आपको ऋतिक रोशन, सलमान खान और शाहरुख खान नही बल्कि अजय देवगन सबसे ज्यादा एंटरटेन करते दिखाई देने वाले हैं| वैसे तो शाहरुख, सलमान और ऋतिक जैसे अभिनेताओं को हिंदी सिनेमा का किंग माना जाता रहा है| अगर आपको याद हो पिछला साल 2023 भी शाहरुख खान के नाम ही रहा था| लेकिन इस साल यह पदवी अजय देवगन अपने नाम करने वाले हैं, बता दें कि 2024 में उनकी 1 या 2 नही पूरी 5 फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं| जिसका सीधा सीधा मतलब ये है कि इस साल भारत के सिनेमाघरों में अजय का बोलबाला रहने वाला है| अब हम आपको उनकी आने वाली सभी फ़िल्मों के बारे में थोड़ी-थोड़ी जानकारी दे देते हैं|

सबसे पहले है 'शैतान'
अजय देवगन ने 'शैतान' के लिए मार्च महीने में सभी थिएटर्स को बुक कर लिया है| यह मूवी 8 मार्च को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने वाली है, इसमें अजय के अलावा आर माधवन, अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, ज्योति देशपांडे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं|

दूसरे नंबर पर आती है 'मैदान'
थोड़ी देर पहले ही इस फ़िल्म का एक छोटा सा वीडियो शेयर करते हुए कल आने वाले ट्रेलर की जानकारी फैन्स को दी गई है| अजय देगन स्टारर 'मैदान' 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है| देखिये वीडियो...



तीसरे नंबर पर आती है 'औरों में कहाँ दम था'
वैसे तो इस फिल्म की रिलीज़ डेट कई बार बदली जा चुकी है, लेकिन मेकर्स की मानें तो 'औरों में कहाँ दम था' को 14 जून के दिन रिलीज़ किया जा सकता है| इस प्रोजेक्ट में अजय देवगन के साथ तब्बू और जिम्मू शेरगिल जैसे लोकप्रिय कलाकार भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं|

चौथे नंबर पर 'सिंघम अगेन' आती है
हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशक रोहित शेट्टी द्वारा बनाई गई कॉप यूनिवर्स 'सिंघम अगेन' को 15 अगस्त भारत के स्वतन्त्रता दिवस पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा| इस मूवी में एक्शन के साथ-साथ रोमांस और कॉमेडी का भी भरपूर तड़का लगने वाला है|

पांचवी मूवी है 'रेड 2'
इसके पहले पार्ट को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था, इसी वजह से अजय इसका दूसरा पार्ट इतनी जल्दी लेकर आ रहे हैं| फ़िल्म मेकर्स इसको 15 नवंबर के दिन हिंदी सिनेमा प्रेमियों के सामने प्रदर्शित करने वाले हैं|
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फ़तेह की कहानी अब जियो हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार!

बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के बाद, सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फ़िल्म फ़तेह अब सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर

Saturday, March 08, 2025
अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से

Saturday, March 08, 2025
जान्हवी कपूर को रोहित सराफ से मिला जन्मदिन का खास तोहफा - एक अनौखा सरप्राइज!

बॉलीवुड की सनसनी जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, और उनके सह-कलाकार रोहित सराफ ने सुनिश्चित

Friday, March 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT