अंबानी की पार्टी में एक बार फिर चुपके से पहुंचे सलमान, शाहरुख और रणवीर सिंह!

Thursday, March 07, 2024 10:41 IST
By Santa Banta News Network
कुछ समय पहले पॉप दुनिया की सेंसेशन सेलिब्रेटी रिहाना, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पर परफॉर्मेंस देने आई थी| इस हॉलीवुड सिंगर ने बॉलीवुड सितारों को भी अपने संगीत से झूमने के लिए मजबूर कर दिया था| इनके जाने के बाद पंजाबी सुपर स्टार दिलजीत दोसांझ और करीना कपूर खान के ठुमके सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे| इतने दिन बीत जाने के बाद भी अम्बानियों की पार्टी खत्म होने का नाम नही ले रही है| हाल ही में कुछ और वीडियो सामने आए हैं जिसमें बॉलीवुड के कई सुपरस्टार लोगों को फ़िर से एंटरटेन करते दिखाई दिए हैं|

अगर आपको याद हो 2 मार्च को अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग का दूसरा दिन भी जामनगर में जबरदस्त रहा था| रिहाना के जाने के बाद स्टेज को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने नाम कर लिया था| उनकी आवाज़ की धुन सुनकर करीना ने अपने ठुमकों से सारी मेहफ़िल अपने नाम कर लिया था|

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट प्री-वेडिंग पार्टी के इतने दिन बीत जाने के बाद भी जामनगर से बॉलीवुड स्टार्स की भीड़ कम होने का नाम ही नही ले रही है| थोड़ी देर पहले ही एक वीडियो सोशल मीडिया से सामने आया है जिसमें बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी फ़िल्म 'सुल्तान' के लोकप्रिय सॉंग 'जग घूमेया' के उपर डांस करते नज़र आ रहे हैं| देखिये वीडियो...



दूसरे वीडियो में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं| इसके बाद शाहरुख पुरानी मूवी 'मोहब्बते' से अपना एक डायलॉग भी बोलते दिखाई दिये थे| देखिये वीडियो...



वहीं एक और वीडियो में हिंदी सिनेमा के सबसे फुर्तीले अभिनेता रणवीर सिंह, संजय लीला भंसाली निर्देशित अपनी सुपरहिट मूवी 'बाजीराव मस्तानी' के मशहूर सॉंग 'मल्हारी' के उपर अपने जबरदस्त डांस कौशल का प्रदर्शन करने दिखाई दे रहे हैं| देखिये वीडियो...



कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा दिलजीत और करीना के वीडियो वायरल हो रहे थे| जिसमें सिंगर अभिनेत्री की तुलना रिहाना से करते दिखाई दिये थे| लेकिन बीती रात एक बार फ़िर हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स जामनगर पहुंचे थे| मीडिया सूत्रों की मानें तो मुकेश अंबानी ने यह खास पार्टी रखी थी, जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर जैसे कई लोकप्रिय सितारे परफॉर्म करने के लिए खास आमंत्रित किये गए थे|

इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फ़तेह की कहानी अब जियो हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार!

बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के बाद, सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फ़िल्म फ़तेह अब सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर

Saturday, March 08, 2025
अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से

Saturday, March 08, 2025
जान्हवी कपूर को रोहित सराफ से मिला जन्मदिन का खास तोहफा - एक अनौखा सरप्राइज!

बॉलीवुड की सनसनी जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, और उनके सह-कलाकार रोहित सराफ ने सुनिश्चित

Friday, March 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT