स्टार प्लस शो "दिल को तुमसे प्यार हुआ" की दीपिका ने शो और अपने किरदार के बारे में की बात!

Thursday, July 11, 2024 10:30 IST
By Santa Banta News Network
स्टार प्लस अपने व्यूअर्स के लिए आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है, जो दर्शकों को इमोशन से भरे सफर पर भी ले जाता है। उनके शो न साफ एंटरटेन करते हैं बल्कि उनका मकसद प्रेरित करना और आगे बढ़ाना भी है। इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से बंधी डोर, झनक और ये हैं चाहतें जैसे शोज का नाम शामिल है, जो फैमिली ड्रामा के साथ रोमांस की झलक भी देते हैं। बता दें कि इन सभी शोज को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, स्टार प्लस ने अपने नए शो, दिल को तुमसे प्यार हुआ के साथ एक नई दुनिया में कदम रखा है। इस शो में बतौर लीड अदिति त्रिपाठी (दीपिका) और अक्षित सुखीजा (चिराग) हैं। राजस्थान के बैकड्राप पर सेट दिल को तुमसे प्यार हुआ दीपिका चिराग की कहानी है। यह कहानी उनकी जिंदगी के इर्दगिर्द बनी हुई है, जिसमें उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या उनकी यह प्रेम कहानी समाज और परिवार को मंजूर होगी?

मेकर्स ने स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की एक दिलचस्प पहली झलक जारी की है, जहाँ अदिति त्रिपाठी (दीपिका), अक्षित सुखिजा (चिराग) और उर्वशी परदेशी (जाह्नवी) को इंट्रोड्यूस किया गया है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में दीपिका के जीवन ने मौजूद संघर्ष और कठिनाइयों की झलक दिखाई गई है, जो उसके घर में उसे सहनी पड़ती हैं, जहां उसकी सौतेली मां और सौतेली बहन के साथ बुरा बर्ताव करती हैं। इसी दौरान चिराग की मुलाकात दीपिका से एक रक्तदान शिविर में होती है और वह उसके अच्छे स्वभाव से इंप्रेस हो जाता है। बाद में चिराग की फैमिली जान्हवी यानी दीपिका की बहन के लिए रिश्ता लेकर आती है, लेकिन चिराग जान्हवी की वजह दीपिका को चुन लेता है। यह बात दोनों परिवार को पसंद नहीं आती। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा की कहानी किस तरह से आगे बढ़ती है और दीपिका और चिराग की जिंदगी में आगे क्या होता है। क्या सच में उनकी यह प्रेम कहानी समाज के इंकार के बावजूद अपना मकान हासिल कर पाएगी ?

अदिति त्रिपाठी स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ से डेब्यू कर रही हैं, जिसमें वह दीपिका का किरदार निभाएंगी। दर्शकों को अदिति त्रिपाठी और अक्षित सुखिजा की नई जोड़ी देखने को मिलेगी। दर्शक यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि शो के प्रसारण के बाद दीपिका और चिराग की कहानी कैसे सामने आती है। इस शो में अलग-अलग मोड़ आएंगे, जो बिना किसी शक इसे एक दिलचस्प शो बनाएंगे।

स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की दीपिका उर्फ ​​अदिति त्रिपाठी ने बताया, "मैं शो दिल को तुमसे प्यार हुआ में दीपिका का किरदार निभा रही हूं; यह स्टार प्लस के साथ मेरा डेब्यू है और मैं इसका हिस्सा बनकर सच में खुश और आभारी महसूस कर रही हूं। दीपिका एक ऐसी शख्सियत हैं जिसने अपनी जिंदगी में कई मुश्किलों और बाधाओं का सामना किया है, लेकिन साथ ही, वह उन लोगों की भी परवाह करती है, जिन्होंने उनके साथ अन्याय किया है। अगर आप एक अच्छे दिल के इंसान हैं, तो भगवान आपकी इच्छाएं पूरी करेंगे और संघर्षों से बाहर निकलने में आपकी मदद भी करेंगे। मेरी तरह दीपिका भी श्री कृष्ण भक्त हैं और दीपिका का किरदार निभाने का मौका मिलना श्री कृष्ण का आशीर्वाद है। दीपिका खुद के लिए खड़े होने और अपना नजरिया रखने में विश्वास रखती हैं। हमें प्यार देते रहिए और देखते रहिए!"

'दिल को तुमसे प्यार हुआ' 15 जुलाई को शाम 7 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फ़तेह की कहानी अब जियो हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार!

बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के बाद, सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फ़िल्म फ़तेह अब सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर

Saturday, March 08, 2025
अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से

Saturday, March 08, 2025
जान्हवी कपूर को रोहित सराफ से मिला जन्मदिन का खास तोहफा - एक अनौखा सरप्राइज!

बॉलीवुड की सनसनी जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, और उनके सह-कलाकार रोहित सराफ ने सुनिश्चित

Friday, March 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT