'गर्ल अप' का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित हूं : प्रियंका

Saturday, November 09, 2013 17:35 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वार्षिक ग्लोबल लीडरशिप डिनर में संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन के 'गर्ल अप' अभियान का प्रतिनिधित्व करने पर खुशी जताई है और साथ ही आभार भी प्रकट किया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए इस कार्यक्रम के रात्रिभोज का जिक्र किया जिसमें राजनायिक, व्यवसायी, सरकार, परोपकारी, मीडिया, चर्चित हस्ती और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

प्रियंका ने गुरुवार को लिखा, "संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल लीडरशिप डिनर में 'गर्ल अप' का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। कई प्रेरक लोगों से मिली जिन्होंने कई तरह के बदलाव लाए हैं।"

प्रियंका इस अभियान की समर्थकों में से एक हैं। उनके अलावा फिल्मकार निजेल बार्कर और तीन बार ओलंपिक पदक जीत चुकीं रेबेका सोनी भी इस अभियान का हिस्सा हैं।

इसके जरिए अमेरिकी लड़कियों को संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रमों के लिए जागरूकता लाने और धन इकट्ठा करने के अभियान को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है और इसके अंतर्गत सुविधाहीन लड़कियों की मदद की जाती है।

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका संयुक्त राष्ट्र के मिलेनियम ग्लोबल कैम्पेन की सद्भावना दूत हैं।
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फ़तेह की कहानी अब जियो हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार!

बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के बाद, सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फ़िल्म फ़तेह अब सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर

Saturday, March 08, 2025
अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से

Saturday, March 08, 2025
जान्हवी कपूर को रोहित सराफ से मिला जन्मदिन का खास तोहफा - एक अनौखा सरप्राइज!

बॉलीवुड की सनसनी जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, और उनके सह-कलाकार रोहित सराफ ने सुनिश्चित

Friday, March 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT