नंदा ने दुनिया को कहा अलविदा

Wednesday, March 26, 2014 16:53 IST
By Santa Banta News Network
गुजरे जमाने की अभिनेत्री नंदा का मंगलवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं।

नंदा को फिल्म 'गुमनाम' और 'जब जब फूल खिले' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

उनकी भाभी जयश्री.टी ने आईएएनएस को बताया, "उन्होंने सुबह लगभग 8.30 बजे अंतिम सांस ली। यह सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि हम डॉक्टर को भी नहीं बुला पाए।"

नंदा का घर उत्तर पश्चिम उपनगर अंधेरी के सात बंग्ला इलाके में है। नंदा के परिवार में दो भाई हैं।

वह प्रसिद्ध मराठी अभिनेता और निर्देशक विनायक डी. कर्नाटकी की बेटी और महान फिल्मकार वी.शांताराम की भतीजी थीं।

जयश्री ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार जोगेश्वरी शवदाहगृह में अपराह्न में किया जाएगा।

चार दशकों तक सिनेमा में सक्रिय रहने वाली नंदा ने 65 फिल्में की थीं, उन्होंने अपने पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक मदद के लिए बाल कलाकार के रूप में करियर शुरू किया था।

वी.शांताराम की फिल्म 'तूफान और दिया' में उन्हें बड़ा मौका मिला था। उन्होंने 'भाभी' और देव आनंद-वहीदा रहमान की फिल्म 'काला बाजार' में सह अभिनेत्री का किरदार किया था, इसके बाद उन्होंने 'गुमनाम' में मनोज कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके बाद उन्होंने दोबारा 'मेरा कसूर क्या है' में साथ काम किया था। 1972 में मनोज ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म में 'शोर' में उन्हें छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका दी थी।

उन्होंने करियर की शुरुआत में शशि कपूर के साथ काम किया था और यह जोड़ी सफल फिल्म 'जब जब फूल खिले' में नजर आई थी, जो आज भी अपने संगीत और गाने के लिए याद की जाती है। लोकप्रिय गाना 'ये समा' इसी फिल्म में फिल्माया गया था।

नंदा ने देव आनंद के साथ भी 'हम दोनों' और 'तीन देवियां' फिल्म की थीं। उन्होंने राजेश खन्ना के साथ 'इत्तेफाक', 'द ट्रेन', 'जोरू का गुलाम' जैसी फिल्में की थी।

इसके बाद उन्होंने चरित्र किरदार निभाना शुरू कर दिया था और आज भी राज कपूर की फिल्म 'प्रेम रोग' में उनके द्वारा पद्मिनी कोल्हापुरे की मां के निभाया गया किरदार याद किया जाता है।
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फ़तेह की कहानी अब जियो हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार!

बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के बाद, सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फ़िल्म फ़तेह अब सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर

Saturday, March 08, 2025
अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से

Saturday, March 08, 2025
जान्हवी कपूर को रोहित सराफ से मिला जन्मदिन का खास तोहफा - एक अनौखा सरप्राइज!

बॉलीवुड की सनसनी जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, और उनके सह-कलाकार रोहित सराफ ने सुनिश्चित

Friday, March 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT