भारतीय फुटबाल को नायक की दरकार: जॉन अब्राहम

Sunday, June 08, 2014 13:37 IST
By Santa Banta News Network
फुटबाल प्रेमी अभिनेता-फिल्म निर्माता जॉन अब्राहम फीफा विश्व कप 2014 का जादू चलाने के लिए तैयार हैं। वह खेल पर आधारित फिल्म भी कर रहे हैं और यही नहीं फुटबाल फ्रेंचाइजी में भी निवेश किया है। उनका मानना है कि भारतीय फुटबाल को एक बार इसका ​'​नायक​'​ मिल जाए तो यह खेल नई बुलंदिया छू लेगा।​ ​

​ जॉन ने मुंबई से फोन पर पत्रकारों को बताया ​, "एक खेल नायक देश में खेल को पूरी तरह बदल सकता है। उदाहरण के लिए​,​ टेनिस में सानिया मिर्जा हैं या बैडमिंटन में सायना नेहवाल और उनसे बहुत पहले प्रकाश पादुकोण थे...जरा देखिए जो टाइगर वुड्स ने गोल्फ में दुनिया में क्या कर दिखाया। मेरे ख्याल से भारतीय फुटबाल को उस एक नायक की जरूरत है। ​"

​खेल और मनोरंजन चैनल सोनी सिक्स ने जॉन को भारत में फीफा विश्व कप 2014 का ब्रांड एंबेस्डर बनाया है।​ ​​​

​ जॉन ने कहा ​,​ ​"बाइचुंग भूटिया करीब-करीब वहां पहुंचे​,​ लेकिन हमें एक नायक की जरूरत है। जिस क्षण हमें वह एक नायक मिला ​, हमने इस देश के फुटबाल में बदलाव होता देखा। इसमें समय लगेगा​, लेकिन यह बदलेगा। ​"​​ ​​

जॉन अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के कुशल खेल को देखकर बड़े हुए हैं, जिसका श्रेय उनके पिता को जाता है। उनके पिता उन्हें फुटबॉल मैच के लिए सुबह-सुबह जगाते थे। ​​

​ उन्होंने स्वयं इतना ज्यादा खेलना शुरू कर दिया कि अब वह कहते हैं​,​ ​"​मैं भारत के लिए खेला होता​, लेकिन मुझे फुटबाल और एमबीए में से किसी एक को चुनना था। ​"​​

लेकिन 41 वर्षीया जॉन बचपन के इस शौक को विभिन्न तरीकों से जी रहे हैं। यहां विश्व कप का प्रचार करने के अलावा ​,​ उन्होंने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की गुवाहाटी फ्रेंचाइजी को खरीद लिया है।​​
दीपिका पादुकोण ने लुई विटॉन फैशन वीक में विंटेज ग्लैमर में बिखेरा जलवा!

बॉलीवुड की सनसनी दीपिका पादुकोण ने लुई वुइटन फैशन वीक में अपने आकर्षक सफेद परिधान से फैशन प्रेमियों को मंत्रमुग्ध

Tuesday, March 11, 2025
करण जौहर ने गिप्पी ग्रेवाल की 'अकाल' फिल्म के साथ पंजाबी सिनेमा में कदम रखा!

जाने-माने बॉलीवुड निर्देशक और निर्माता करण जौहर बहुप्रतीक्षित फिल्म "अकाल" के लिए गिप्पी ग्रेवाल के साथ मिलकर पंजाबी

Tuesday, March 11, 2025
काजोल ने अपनी हॉरर फिल्म 'मां' की रिलीज डेट फैन्स के साथ शेयर की!

बॉलीवुड स्टार काजोल ने अपनी आने वाली पौराणिक हॉरर फिल्म "माँ" की रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है

Tuesday, March 11, 2025
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT