​भंसाली पर चला प्रियंका के अभिनय का जादू, दोनों ने की हैट्रिक मारने की तैयारी

Monday, October 20, 2014 20:47 IST
By Santa Banta News Network
​लगता है भंसाली प्रियंका के साथ सिर्फ एक बार 'रामलीला' में काम काम करके उनसे पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। ​जिसके बाद प्रियंका उनकी एक के बाद फिल्म का हिस्सा बनती जा रही हैं।

सुनने में आया है कि ​अब प्रियंका भंसाली के साथ उनके तीसरे प्रोजेक्ट में भी काम करने जा रही है। जहाँ प्रियंका 'गोलियों की रासलीला रामलीला' के बाद 'बाजी राव मस्तानी' में काम करने के लिए तैयार हैं, वहीं एक और प्रोजेक्ट के लिए भंसाली ने प्रियंका को चुन लिया है। हालाँकि इस प्रोजेक्ट का नाम अभी तक नहीं सोचा गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म पूरी तरह से प्रेम कहानी पर आधारित होगी।

​एक समय ऐसा भी था जब ऐश्वर्या राय का नाम भंसाली की पसंदीदा अभिनेत्री की सूची में शामिल था, और उन्होंने ऐश के साथ एक के बाद एक कर के लगातार तीन फिल्मों 'हम दिल दे चुके सनम' (1999), 'देवदास' (2000) और 'गुजारिश' (2010) में काम किया था। लेकिन अब लगता है कि उनकी ये पसंदीदा अभिनेत्री पिगी चोप्स बन गई हैं।

​एक सूत्र का कहना है, "प्रियंका ने हाल ही में संजय के साथ 'बाजी राव मस्तानी' की शूटिंग शुरू की है, और एक दिन उन्होंने प्रियंका के साथ कुछ चीजों पर खुलकर बात की। जिसमें उनकी फिल्म 'मैरी कॉम' के उनके किरदार से लेकर उनकी इसी फिल्म के किरदार काशीबाई जैसे मुद्दों पर बात हुई। वहीं उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म से जुडी योजनाओं पर भी बात की। जोकि एक गहरी प्रेम कथा होगी। प्रियंका को भी यह आइडिया बहुत पसंद आया है, और वह इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गई हैं। हालाँकि फिल्म की बाकी स्टारकास्ट अभी तक तय नही की गई है।"

​कहा जा रहा है कि भंसाली इस प्रोजेक्ट पर अगले साल से काम शुरू करेंगे। यानी फिल्म की शुरुआत उनकी हालिया फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग खत्म होने के बाद की जाएगी।

​भंसाली के वक्ता ने बताया, "अभी इसके बारे में बात करना बेहद मुश्किल है। भंसाली को प्रियंका का उनकी पहली दो फिल्मों में किया गया काम बेहद पसंद आया है।"
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फ़तेह की कहानी अब जियो हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार!

बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के बाद, सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फ़िल्म फ़तेह अब सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर

Saturday, March 08, 2025
अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से

Saturday, March 08, 2025
जान्हवी कपूर को रोहित सराफ से मिला जन्मदिन का खास तोहफा - एक अनौखा सरप्राइज!

बॉलीवुड की सनसनी जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, और उनके सह-कलाकार रोहित सराफ ने सुनिश्चित

Friday, March 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT