​मैं एक आम स्टार नहीं हूँ: प्रियंका

Saturday, December 06, 2014 14:15 IST
By Santa Banta News Network
प्रियंका ने एक साक्षात्कार में बताया कि मैं एक आम स्टार नहीं हूं। मैं जो कुछ करती हूं, वह काफी हद तक अद्वितीय है। मुझे 'ओह सेलीब्रिटीज!' कहलवाने से नफरत है। सफेद पोशाक में दिलकश नजर आ रहीं प्रियंका ने कहा कि मेरा व्यक्तित्व बहुत अनोखा है। मुझे मनमाफिक चीजें करना पसंद है..मैं दूसरों के बनाए रास्ते पर नहीं चलती, बल्कि अपना रास्ता खुद बनाती हूं।​​

​ प्रियंका की शौहरत का सफर 17 साल की उम्र में मिस इंडिया खिताब पाने से शुरू हुआ। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' (2003) से अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह लंबी रेस के घोड़े की तरह आगे और आगे दौड़ती जा रही हैं।​​

​ प्रियंका (32) भविष्य की प्लानिंग नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि मैं कभी नहीं जानती थी कि मैं एक अभिनेत्री या गायिका या फिल्म निर्माता बनूंगी। चीजें होती गईं। इसलिए मैं कब क्या करूंगी, नहीं कह सकती। प्रियंका की नजर में 'मेरी कॉम' फिल्म की सफलता की वजह से वर्ष 2014 उनके लिए बहुत अच्छा रहा।​​

​ प्रियंका ने कहा कि यह साल बहुत बढिया रहा है। मैंने 'गुंडे' फिल्म से काम की शुरुआत की और उसके बाद 'मेरी कॉम' की। महिला प्रधान फिल्म 'मेरी कॉम' ने जो कमाई की है, वह बहुत बड़ी कमाई है। उन्होंने कहा कि महिला प्रधान फिल्में शुरुआत कम कमाई से करती हैं। दो माह में 50 या 60 करोड़ रुपये कमाती हैं, लेकिन 'मेरी कॉम' के साथ ऐसा नहीं हुआ। यह एक बहुत बड़ा कदम है।​​

​ प्रियंका अब 'दिल धड़कने दो' और 'बाजीराव मस्तानी' फिल्मों के लिए कमर कस रही हैं।
दीपिका पादुकोण ने लुई विटॉन फैशन वीक में विंटेज ग्लैमर में बिखेरा जलवा!

बॉलीवुड की सनसनी दीपिका पादुकोण ने लुई वुइटन फैशन वीक में अपने आकर्षक सफेद परिधान से फैशन प्रेमियों को मंत्रमुग्ध

Tuesday, March 11, 2025
करण जौहर ने गिप्पी ग्रेवाल की 'अकाल' फिल्म के साथ पंजाबी सिनेमा में कदम रखा!

जाने-माने बॉलीवुड निर्देशक और निर्माता करण जौहर बहुप्रतीक्षित फिल्म "अकाल" के लिए गिप्पी ग्रेवाल के साथ मिलकर पंजाबी

Tuesday, March 11, 2025
काजोल ने अपनी हॉरर फिल्म 'मां' की रिलीज डेट फैन्स के साथ शेयर की!

बॉलीवुड स्टार काजोल ने अपनी आने वाली पौराणिक हॉरर फिल्म "माँ" की रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है

Tuesday, March 11, 2025
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT