​​एआईबी रोस्ट को लेकर महेश-सोनाक्षी में सुलह

Saturday, February 14, 2015 14:34 IST
By Santa Banta News Network
​फिल्मकार महेश भट्ट ने विवादित कॉमेडी शो ​'​ऑल इंडिया बकचोद (एआईबी) रोस्ट​'​ पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम न होने पर सवाल उठाए हैं।​

हालांकि, वह सोनाक्षी के समझदारी पूर्ण जवाब से संतुष्ठ हो गए हैं।​ 'सीएनएन-आईबीएन' चैनल को दिए एक साक्षात्कार में भट्ट ने कहा, ​ "​अगर 4,000 लोगों के बीच दर्शक के रूप में उपस्थित होना और हंसना अपराध है, तो उपस्थित अन्य लोगों का नाम प्राथमिकी में क्यों नहीं है। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी दर्शक के रूप में वहां मौजूद थीं, प्राथमिकी में उनका नाम क्यों नहीं है? कुछ ताकतें घटनाओं को अंजाम दे रही हैं।​"

​​ भट्ट की ओर से तीखी प्रतिक्रिया मुंबई की एक अदालत द्वारा उनकी बेटी आलिया भट्ट सहित 14 हस्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देने के बाद आई है।​​​

​​ वहीं, सोनाक्षी ने भट्ट के आरोपों का बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से ट्विटर पर जवाब दिया।​ सोनाक्षी ने लिखा​,​ ​ "​प्रिय श्रीमान महेश भट्ट अगर मैं गलत नहीं हूं, तो इससे पूर्व दिल्ली व कोलकाता में कई दिशाहीन प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी हैं, जिनमें मेरा नाम था, आलिया का नहीं।​"​​

​​ इसके जवाब में भट्ट ने भी बड़े प्यार से लिखा, ​"​सच है। मैं इससे ज्यादा तुमसे सहमत नहीं हो सकता। तुम्हारी समझदारीपूर्ण प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। इतनी सी उम्र में तुम्हारी परिपक्वता देखकर हैरान हूं। प्यार।​"​​

​​ उल्लेखनीय है कि यह सारा विवाद 20 जनवरी को मुंबई के एक स्टेडियम में लाइव कॉमेडी शो 'एआईबी रोस्ट' में तमाम हस्तियों की मौजूदगी में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किए जाने के बाद हुआ है।
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फ़तेह की कहानी अब जियो हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार!

बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के बाद, सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फ़िल्म फ़तेह अब सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर

Saturday, March 08, 2025
अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से

Saturday, March 08, 2025
जान्हवी कपूर को रोहित सराफ से मिला जन्मदिन का खास तोहफा - एक अनौखा सरप्राइज!

बॉलीवुड की सनसनी जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, और उनके सह-कलाकार रोहित सराफ ने सुनिश्चित

Friday, March 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT