​श्रद्धा व कनिका कपूर ​ने जीता ​'​यंग वुमन अवार्ड​'​ ​

Wednesday, April 08, 2015 11:52 IST
By Santa Banta News Network
​यंग फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (वाईएफएलओ) की ओर से मंगलवार को आयोजित एक समारोह में ग्लैमर की दुनिया में धूम मचा रहीं दो युवा हस्तियों श्रद्धा कपूर और गायिका कनिका कपूर को ​''युवा महिला सम्मान​'​'​ से नवाजा गया।​

दिल्ली के पंचतारा होटल ​'​द ललित​'​ में आयोजित इस समारोह में सम्मानित की गईं अन्य महिलाओं में रुचिका मेहता (मीडिया), कनिका कपूर (गायिका), भावना रेड्डी (परफॉर्मिग आर्ट्स), विभा कल्होत्र (विज्वल आर्ट्स), बिनालक्ष्मी नेपरम (कम्यूनिटी सर्विस), स्टूडियो पेटीकोट - देवयानी मल्होत्र व दिव्या सहाय (फैशन), अनुजा चैहान (साहित्य), नेहा किरपाल (उद्योगिका), ऋतु रानी (खेल), रेखा पुरी (वुमन इंस्पीरेटर) शामिल हैं।​

​ वाईएफएलओ की अध्यक्ष अवर्णा जैन ने बताया कि प्रतिभाशाली युवा महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष से ​'​यंग वुमन अवार्डस​'​ की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय स्तर के इस पुरस्कार की शुरुआत करने का उद्देश्य स्थानीय समुदायों में संगीत, कला, साहित्य, खेल, संस्कृति और लोकसेवा के क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों की ओर देश का ध्यान आकृष्ट करना है। समारोह में केंद्रीय बिजली, कोयला और नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल भी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।​

​ उन्होंने कहा कि महिलाओं का समाज में विशेष योगदान है और ये सम्मान निश्चित रूप से इनकी हौसला अफजाई करने के साथ-साथ इन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर गायिका कनिका कपूर ने अपने गायन कौशल से उपस्थित मेहमानों की खूब वाह-वाही लूटी। कनिका ने गीत ​'​तेरी गलियां​'​ भी गुनगुनाया। समारोह में फिक्की की अध्यक्ष ज्योत्सना सूरी के अवाला कई कमेटी सदस्य भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जानी-मानी एंकर शिवानी पसरीचा ने किया।
इब्राहिम अली खान ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया!

बॉलीवुड में एक नए चेहरे का स्वागत है, क्योंकि इब्राहिम अली खान ने नादानियां में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह एक

Saturday, March 08, 2025
कैटरीना कैफ अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड के रूप में वायरल!

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका

Saturday, March 08, 2025
सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फ़तेह की कहानी अब जियो हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार!

बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के बाद, सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फ़िल्म फ़तेह अब सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर

Saturday, March 08, 2025
अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से

Saturday, March 08, 2025
जान्हवी कपूर को रोहित सराफ से मिला जन्मदिन का खास तोहफा - एक अनौखा सरप्राइज!

बॉलीवुड की सनसनी जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया, और उनके सह-कलाकार रोहित सराफ ने सुनिश्चित

Friday, March 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT