जब शादी के बाद बीवी मोटी हो जाये और पति डेढ़ पसली रह जाये तो... इसे भी पारिवारिक आपदा घोषित कर देना चाहिए! |
तीन महीने गर्म पानी में नींबू और शहद मिला कर पीने के बाद मैंने पाया कि... 500 नींबू और 1 किलो शहद बर्बाद हो गया लेकिन वजन वहीँ का वहीँ है! |
पहली लहर में स्कूल बंद हुआ! दूसरी लहर में बिना परीक्षा दिए पास किया गया! लगता है, तीसरी लहर में सीधे नौकरी दी जाएगी! |
इतिहास गवाह है कि गलती बैटरी की होती है और थप्पड़ रिमोट को खाने पड़ते हैं! |
कभी-कभी ऐसा लगता है, उपरवाले ने मेरी किस्मत भी वैसे ही लिखी है जैसे... मैंने परीक्षाओं में उत्तर लिखे थे! घुचड-मुचड़! |
मेरी ज़िन्दगी की आधी तरक्की तो "मन नहीं कर रहा है यार" के कारण रुकी हुई है! |
हम लोग ये आलसी सब्ज़ियाँ खा कर कैसे फुर्तीले बनेंगे? जिनको ठेले वाला हर 10 मिनट बाद पानी डाल कर जगाता है! |
आप मोबाइल 2 घंटे चलाओ या 4 घंटे, घरवालों की नज़र में वो 24 घंटे ही होता है! |
आज का ज्ञान: श्रीमान का 'मान' कहीं नहीं है और श्रीमती को 'मति' नहीं है! |
रहिमन इस संसार में सबसे सुखी वकील; जीत गए तो वाह वाह, हार गए तो फिर से अपील! |