टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकाला और एसिड में डाला, और पूछा, "बताओ कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं?" पपपू: सर नहीं घुलेगा! टीचर: शाबाश... लेकिन तुम्हें कैसे पता? पप्पू: सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता तो आप सिक्का हमसे माँगते, ना कि अपनी जेब से निकालते! |
इतिहास का टीचर: बताओ अकबर का जन्म कब हुआ था? पप्पू: सर मैं तो स्कूल में पढ़ने आता हूँ, 'डिलीवरी' थोड़ी कराता हूँ! |
टीचर: I Love You शब्द का अविष्कार किस देश में हुआ? पप्पू: चीन में! टीचर: वो कैसे? पप्पू: इसमें सारे चाइनीज़ गुण हैं! ना कोई गारंटी, ना कोई वारंटी, चले तो चाँद तक, ना चले तो शाम तक! |
बंटी: जिस दिन पेट्रोल 100 होगा! मैं हेलमेट उतार कर आसमान की तरफ देखूंगा! पप्पू: वो क्यों? बंटी: क्योंकि शतक के बाद ऐसा ही करते हैं! |
टीचर: तुम्हारी कॉपी खाली क्यों है? पप्पू: खामोशियाँ ही बेहतर हैं, लफ़्ज़ों से अक्सर लोग रूठ जाते हैं! |
टीचर: इतने दिन कहाँ थे? पप्पू: बर्ड फ्लू हो गया था! टीचर: पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानो में नहीं! पप्पू: इंसान समझा ही कहाँ है आपने, रोज़ तो मुर्गा बना देते हो! |
टीचर: तुम्हें जीवन में क्या चाहिये? पप्पू: दारु! टीचर: दारू को साइड में रख दें तो क्या चाहिए? पप्पू: साइड में रखी हुई दारू! |
पप्पू: आई लव यू! लड़की: मेरा पहले से बॉयफ्रेंड है! पप्पू: तुम इतनी खूबसूरत हो तुम्हारे तो दो बॉयफ्रेंड होने ही चाहिए! |
टीचर: अगर इरादे बुलंद हों तो पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है! पप्पू: मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूँ सर! टीचर: वो कैसे? पप्पू: हैंडपंप से! |
टीचर: दुनिया में पोस्टमैन तो बहुत होते हैं! पोस्टवोमन क्यों नहीं होते? पप्पू: क्योंकि वोमन तो ही डिलीवरी को 9 महीने लगा देती हैं! |