निष्क्रिय!
अरविन्द केजरीवाल जो की अब तक मोदी पर हमला करते रहे थे ने एक नाटकिया घटनाक्रम में नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करने का समय माँगा!
मैं कर सकता हूँ
अपनी क़ाबलियत का बखान करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने भी अपनी प्रधानमंत्री बनाने कि मंशा ज़ाहिर कर दी!
मोदी और केजरीवाल!
अरविन्द केजरीवाल ने मोदी के गुजरात विकास मॉडल को खारिज करते हुए कहा कि वो मुख्यमंत्री से मिलने जायेंगे और उन्हें अपने 16 सवालों की लिस्ट देंगे!
आप कि उत्पत्ति!
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के आशुतोष, और शाज़िया इल्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया। शुक्रवार को आशुतोष और शाज़िया ने अपने 200 समर्थकों के साथ भाजपा दफ्तर के बाहर हंगामा किया!
तिहाड़ जेल में सुब्रत रॉय!
सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय अंततः तिहाड़ जेल पहुँच गए, अब हो सकता है कि इसी बहाने उन्हें अपने रोज़मर्रा की पोशाक के अलावा कुछ धारीदार पहनने का मौक़ा मिल जाए!
भागो, भागो, भागो...
कुछ और नए प्रत्याशियों के आ जाने से नौ चरण में होने वाले आगामी आम चुनाव में मुकाबला और भी रोचक हो गया है। गौर तलब है कि अब तक इस मुकाबले को मोदी बनाम राहुल के नज़रिये से देखा जा रहा था!
यू पी का गुंडाराज!
समाजवादी पार्टी के विधायकों और कनिष्क डॉक्टरों के बीच कानपुर में शुक्रवार को मारपीट हुई जिसमे कि विधायक ज़ख़्मी हो गए!
बस कर अवार्ड!
"12 ईयर ए स्लेव" ने ऑस्कर अवार्ड जीता, अब प्रस्तुत है बस कर अवार्ड जो जाता है हमारे अपने 1"0 ईयर ए स्लेव"।
डी एन ए तिवारी
6 साल लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरीकार एन डी तिवारी ने रोहित शेखर को अपना पुत्र मान लिया!
रिश्ता
सारी शंकाओं को दरकिनार करते हुए तेलंगाना राष्ट्र समिति ने कांग्रेस के साथ होने वाले किसी भी समीकरण से इंकार कर दिया!



