जब कोई डॉक्टर कहता है कि चाय छोड़नी पड़ेगी तो... ज़्यादातर भारतीय चाय नहीं डॉक्टर को छोड़ देते हैं! |
कुछ लोग जोड़ों के दर्द की उम्र में भी... जोड़ा बनाने के जुगाड़ में रहते हैं! |
तुम कितना ही मॉडर्न बन जाओ, फिर भी तुम्हारे घर के फ्रिज में आधा कटा नींबू ज़रूर मिल जायेगा! |
अपना दर्द सबको ना बतायें, मरहम एक आधे घर में होता है लेकिन घर-घर में होता है! |
दुःख इस बात का नहीं कि ज़िंदगी एक ही मिली, दुःख इस बात का है कि, एक मिली वो भी झंड मिली! |
इतिहास गवाह है आदमी का दिल कभी बूढा नहीं होता! और औरत की उम्र कभी बढ़ती नहीं! |
इंसान केवल 2 ही कारणों से परेशान है! 1. तकदीर से ज़्यादा चाहिए 2. समय से पहले चाहिए |
आज का ज्ञान: स्त्री और मिस्त्री दोनों एक जैसे होते हैं! अगर खुश ना हों तो घर बिगाड़ देते हैं! |
जब आदमी रिजर्वेशन करवा कर ट्रेन में सफर करता है तो अपनी सीट पर नहीं टिकता! और जब लोकल में सफर करता है तो अपनी सीट नहीं छोड़ता! |
19 रन पर आउट होने के बाद सिर झुका कर जा रहे रोहित शर्मा नहीं जानते थे कि... वो भारतीय पारी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं! |