अगर पति-पत्नी साइकिल के दो पहिए की तरह होते हैं तो क्या उसमे पड़ोसन को जोड़कर एक रिक्शा बना सकते हैं क्या? |
पत्नी: अजी सुनते हो, आपका दोस्त एक पागल लड़की से शादी करने जा रहा है, उसे रोकते क्यों नहीं? पति: क्यों रोकूं? उस दुष्ट ने मुझे रोका था क्या? |
अक्सर समाज सेवकों को जेल जाना पड़ता है! #राजकुंद्रा |
जिस दोस्त की शादी में जी जान लगाकर नाचे थे! वो नालायक अपनी बीवी को एल्बम दिखाते हुए बोला, "शराबी हैं साले!" |
ग्राहम बेल ने जब फोन का अविष्कार करने के बाद फोन पर पहली कॉल कर पूछा कैसे हो? तो आगे से आवाज़ आयी, "सब बढ़िया, तुम बताओ!" |
वैसे तो गर्म कॉफ़ी पीने के बाद आइसक्रीम खाना ठीक नहीं मगर आप अगर किसी शादी में आये हो तो वहाँ सब चलता है! |
तारे कब दिखाई देते हैं! पहाड़ों पर 6 बजे घाटी में 7 बजे गाँव में 8 बजे शहर में 9 बजे = और शादी के बाद दिन में! |
पति: एक साथ दो गोली क्यों खायी? पत्नी: उस पर 'DOLO' लिखा है! |
इश्क़ का समंदर ऐसा क्यों होता है? कि जो डूब गया वो आशिक, जो बच गया वो दीवाना और जो तैरता रहा वो पति! |
लोग बाप का नाम ख़राब करते हैं, राज कुंद्रा ने बीवी का नाम ख़राब कर दिया! |